X
SELECT LANGUAGE:
home slider home slider


सोनालीका ट्रैक्टर्स: अब ट्रैक्टर प्राइस जैसी पारदर्शिता ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट में

Posted On - 22 August, 2025
Category - Tractor

सोनालीका ट्रैक्टर्स: अब ट्रैक्टर प्राइस जैसी पारदर्शिता ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट में


खेती-किसानी में ट्रैक्टर किसानों के लिए सबसे अहम साथी साबित होता है। लेकिन आज भी देशभर के किसान एक बड़ी समस्या से जूझते हैं जिसमे ट्रैक्टर की असली कीमत और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट को जानना आसान नहीं है। अक्सर किसान ट्रैक्टर प्राइस और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट की सही जानकारी के लिए डीलरशिप पर कई बार जाते हैं, इधर-उधर पूछताछ करते हैं और फिर भी उन्हें ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। इस वजह से किसान निर्णय लेने में समय और मेहनत दोनों खर्च करते हैं।


सोनालीका ट्रैक्टर्स का ऐतिहासिक कदम


भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड – सोनालीका ट्रैक्टर्स ने किसानों की इस परेशानी को समझते हुए एक ऐतिहासिक पहल की है। सोनालीका देशभर के किसानों के लिए वह ट्रैक्टर ब्रांड बन चुका है जो ट्रैक्टर की क़ीमत और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर चुका है। इस कदम ने साबित कर दिया है कि सोनालीका देश के अन्नदाता किसानों के भरोसे का सम्मान करने के लिए हमेशा आगे रहता है। सोनालीका ट्रैक्टर्स का मानना है कि किसान को वही जानकारी मिलनी चाहिए जो सही और स्पष्ट हो। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अब किसान अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके सोनालीका की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट को जान सकते हैं। इसका सीधा फायदा यह है कि किसान पहले से ही अपने खर्च का प्लान बना सकते हैं और किसी भी तरह की छुपी हुई लागत से बच सकते हैं।

ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट को ऐसे जानें---


आईये जानते हैं कि किस तरह हमारे किसान भाई सोनालीका ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट की जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं।

  • बस अपने स्मार्ट फ़ोन पर sonalika.com टाइप करें।
  • सोनालीका की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
  • वहाँ ऊपर की तरफ आपको मिलेगा ‘Book My Service’ का ऑप्शन
  • यहाँ क्लिक करते ही आप अपने ट्रैक्टर का मॉडल और HMR Month/ ट्रैक्टर कितने घंटे तक चला है चुने।आपको पार्ट वाइज खर्च की पूरी जानकारी भी मिलेगी।
  • सर्विस बुक करने के लिए सीधे सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करें एवं फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, चेसिस नंबर, मीटर रीडिंग/HMR, राज्य और शहर, डीलर का नाम, सर्विस की तारीख- जिस दिन आपको चाहिए, भरें।
  • रिक्वेस्ट सबमिट पर टेप करें और OTP डालकर उसे वेरीफाई करें। सर्विस आइडी जरूर नोट कर ले।

हमारी कस्टमर केयर टीम या नजदीकी ऑथोराइज़्ड डीलर आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे और आपकी दी हुई जानकारी को कन्फर्म करेंगे। बस ध्यान रखे अपना चेसिस नंबर और सर्विस आइडी तैयार रखे ताकि काम जल्दी और आसानी से हो।

किसानों के लिए क्या फायदे हैं?


सोनालीका के इस कदम से अब देश-विदेश के 17 लाख से भी अधिक किसान सीधे ट्रैक्टर प्राइस और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट एक ही जगह देख सकते हैं।

  • यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी और आसान है, जिससे किसान बिना किसी झंझट के सही जानकारी पा सकेंगे।
  • सही और भरोसेमंद जानकारी मिलने से किसान अब बेहतर निर्णय ले पाएंगे।
  • इससे उनका कीमती समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
  • सबसे अहम बात, किसानों को अब ट्रैक्टर खरीदने या सर्विस करवाने में किसी भी तरह की अनिश्चितता या उलझन का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सोनालीका ट्रैक्टर्स द्वारा ट्रैक्टर प्राइस और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करने से एक बार फिर साबित होता है कि सोनालीका का हर प्रयास किसानों का जीवन आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए है। सोनालीका पहले ही 3X2 सर्विस के माध्यम से 3 घंटे के भीतर तकनीशियन को भेजने और 2 दिनों में समस्या का पूर्ण समाधान सुनिश्चित करता है।

निष्कर्ष-

सोनालीका ट्रैक्टर्स खेती में किसानों की सफ़लता सुनिश्चित करने हेतु न सिर्फ हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करता है बल्कि सर्विस के मामले में भी एक दम तैयार रहता है। आप अब ट्रैक्टर प्राइस और ट्रैक्टर सर्विस कॉस्ट सिर्फ एक वेबसाइट पर देख सकते हैं जो है sonalika.com। सोनालीका द्वारा शुरू की गई इस सर्विस से आप पार्ट-वाइज ख़र्च की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं ताकि आप निश्चित होकर सर्विस को बुक कर पाए एवं अनुमानित खर्च के लिए तैयार रहें। अधिक जानकारी के लिए सोनालीका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Tag Cloud


Best Tractor Best Tractor in India Sonalika The new Fortune 500 India Milestone
Cross

Request a Quote

Enter your details below to seek price for your preferred Tractor model