X
Best Tractor in India Sonalika
भाषा चुनें:
agro banner
home slider home slider

एएफएल के बारे में

ऑटोट्रैक फाइनेंस लिमिटेड (AFL) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है, जो कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के साथ नॉन-डिपॉजिट टेकिंग NBFC के रूप में रजिस्टर्ड है।

  • AFL, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना जुलाई 2001 में हुई थी।
  • AFL को 2 अगस्त 2018 को RBI से नॉन-डिपॉजिट टेकिंग NBFC के रूप में काम करने का लाइसेंस मिला और कंपनी ने 2018 में अपना संचालन शुरू किया।
  • AFL का उद्देश्य ग्रामीण ग्राहकों को आसान, भरोसेमंद और नए जमाने के फाइनेंस समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी जरूरतों के अनुसार बेहतर उत्पाद और सेवाओं का लाभ उठा सकें।

विज़न

हमारे ग्राहकों को आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने में सक्षम बनाना, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

vission

मिशन

ग्रामीण ग्राहकों को आसान, किफायती और पारदर्शी वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराना, जिन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरल तरीके से पहुँचाया जा सके।

Mission

कोर वैल्यूज़

  • हर कदम में इनोवेशन
  • ग्राहक हमेशा फोकस में
  • पारदर्शिता, जिससे विश्वास बढ़े
  • केयर, रिस्पेक्ट और ईमानदारी

1. होलसेल फाइनेंस – डीलर फंडिंग

हम अपने डीलर्स को इन्वेंटरी फंडिंग सुविधा देते हैं। इससे डीलर्स को सही समय पर कैश उपलब्ध होता है, जिससे वे अपना बिज़नेस बढ़ा सकें। आसान डॉक्यूमेंटेशन के साथ यह प्रक्रिया सरल, तेज़ और तनाव मुख्त है। अभी ऐएफएल, आई टी एल के दोनों ब्रांड्स — सोनालीका और सोलिस — के ट्रैक्टर्स के लिए फाइनेंस उपलब्ध करा रहा है।

2. होलसेल फाइनेंस – वेंडर फंडिंग

हम आई टी एल के मैन्युफैक्चरर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराते हैं। लोन प्रक्रिया सरल, आसान और तेज़ है, जिसमें आसान पुनर्भुगतान विकल्प दिए जाते हैं।

3. रिटेल फंडिंग – ट्रैक्टर फाइनेंस

ट्रैक्टर ग्रामीण परिवारों की तरक्की और समृद्धि का प्रतीक है। ऐएफएल किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में मदद करता है। हम आसान लोन विकल्प, बेहतर डील्स और फसल के अनुसार अनुकूलित भुगतान अनुसूची उपलब्ध कराते हैं।

4. रिटेल फंडिंग की विशेषताएं – सोनालीका ट्रैक्टर्स

  • सोनालीका ट्रैक्टर्स पर फाइनेंस सुविधा
  • आसान और आसान पुनर्भुगतान विकल्प
  • अलग-अलग भूमि आकार वाले ग्राहकों के लिए अनुकूलित लोन
  • आकर्षक ब्याज दरें और योजनाएं
  • तकनीक-आधारित पारदर्शी प्रक्रिया
  • फसल कटाई के अनुसार पुनर्भुगतान विकल्प
  • शीघ्र ऋण स्वीकृति एवं संवितरण
  • पुनर्भुगतान के कई विकल्प
  • सरल दस्तावेज़ीकरण
  • जमीन गिरवी रखे बिना तनाव मुक्त ऋण स्वीकृति

5. रिटेल लोन के लिए पात्रता

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लोन लेते समय आवेदक की अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • अलग-अलग भूमि आकार वाले ग्राहकों के लिए अनुकूलित लोन सुविधा उपलब्ध है।
  • ऋण पर खरीदे गए वाहन ऋणदाता के पास गिरवी रखे जाएंगे।
  • किसान के लिए कृषि आय को आधार माना जाएगा।
  • गैर-किसान ग्राहक के लिए व्यावसायिक आय को आधार माना जाएगा।
बंद करें

कंपनी का ऑफर प्राप्त करे

अपने पसंदीदा ट्रैक्टर के मॉडल का मूल्य जानने के लिए नीचे अपना विवरण दर्ज़ करें