X
SELECT LANGUAGE:
home slider home slider


सोनालीका टाइगर CRDS: उन्नत तकनीक और ताकत की पहचान!

Posted On - 23 March, 2024
Category - Tractor

अपनी उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टर द्वारा उत्तम प्रदर्शन के लिए जाना जाने वाला सोनालीका देश और विदेश में हैवी ड्यूटी रेंज के साथ "प्राइड ऑफ इंडिया" बना हुआ है। किसानों के लिए कठिन से कठिन कृषि और ढुलाई के कामों में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए, भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने प्रीमियम टाइगर श्रृंखला में वैश्विक और नए युग की ताकत– CRDS तकनीक –लेकर आया है। सोनालीका पहले से ही 150 देशों में 15 लाख से भी अधिक किसानों को सफल खेती का अनुभव करवाने में सक्षम रहा है और नयी CRDS तकनीक द्वारा कृषि क्षेत्र में नए मानक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है|

किसान लगातार ऐसे तकनीक की खोज में रहते हैं जिससे अधिक ताक़त मिले परन्तु ईंधन लगत में बढ़ोतरी ना हो और इसीलिए सोनालीका ट्रैक्टर 20-120 HP में सबसे विस्तृत और हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज का निर्माण करता है| अपने विश्व प्रसिद्ध नंबर 1 ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि हर ट्रैक्टर पार्ट कंपनी में ही बने जिससे उन्नत क्वालिटी की कृषि मशीनरी तैयार हो! विशेषकर टाइगर ट्रैक्टर रेंज में हैवी ड्यूटी माइलेज (एच डी एम) इंजन द्वारा कंपनी लगातार किसानों का दिल जीत रही है और इसीलिए अब कंपनी ने नए ज़माने की CRDS तकनीक को शामिल करके किसानो की हर खेती और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने का वचन लिया है। कंपनी ने CRDS तकनीक द्वारा 3 ट्रैक्टरों की ताकत एक ही ट्रैक्टर में देने का सुदृढ़ कदम भी उठाया है| सोनालीका टाइगर CRDS में 3 मोड - पावर, नार्मल और बचत - मिलते है जिससे किसान ट्रैक्टर की क्षमता को बढ़ा और घटा कर ईंधन की लागत को नियंत्रित कर सकते हैं|


नए युग की ताकत, सोनालीका टाइगर CRDS को बेहतर ढंग से समझने के लिए आने वाले हिस्सों को जरूर पढ़ें -ं ---


सोनालीका टाइगर CRDS शक्तिशाली ट्रैक्टर रेंज


सोनालीका टाइगर “यूरोप में डिजाइन” होने के साथ एक दमदार और ईंधन कुशल इंजन तकनीक से लैस है जिसे CRDS के नाम से जाना जाता है। CRDS engine सरल शब्दों में CRDI engine का ही एक रूप है जो इंजन की क्षमता को बढ़ाने और कृषि भूमि पर शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए बेहतर पावर उत्पादन के योगदान में मदद करता है। सोनालीका टाइगर CRDS में लगा CRDI ENGINE कई कम्पोनन्ट के साथ जैसे कॉमन रेल, इंजन कंट्रोल यूनिट, हाई प्रेशर पाइप, फ्यूल इंजेक्शन पंप आदि के कारण जबरदस्त काम करता है। हैवी ड्यूटी टाइगर ट्रैक्टर का CRDI ENGINE दमदार शक्ति, लगभग 10% से भी ज्यादा ईंधन दक्षता, ट्रेम स्टेज - IV की अनुरूपता और 12- 15% ताक़त में बढ़ोतरी प्रदान करता है।

सोनालीका टाइगर CRDS के अधीन CRDI ENGINE की कुशल तकनीक के साथ कई नवीनतम हैवी-ड्यूटी टाइगर ट्रैक्टर तैयार किए गए हैं जिसमे 4WD और 2WD दोनों तरह के ट्रैक्टर किसानों को मिल जाते है | इसमें शामिल हैं - सोनालीका टाइगर DI 55 4WD CRDS, सोनालीका टाइगर DI 60 4WD CRDS, सोनालीका टाइगर DI 65 CRDS, सोनालीका टाइगर DI 65 4WD CRDS, सोनालीका टाइगर DI 75 CRDS और सोनालीका टाइगर DI 75 4WD CRDS। सोनालीका टाइगर CRDI ENGINE किसानों को प्रभावशाली भविष्य की ओर लेकर जा रहा है इसलिए आइए CRDI ENGINE के आकर्षक लाभों को बेहतर तरीके से समझें। CRDS तकनीक से सोनालीका भारतीय ट्रैक्टर उद्योग का सबसे बड़ा इंजन भी दे रहा है, जिससे अब सोनालीका टाइगर CRDS ताकत की नयी ऊंचाइयां छू रहा है|


सोनालीका टाइगर CRDS ENGINE के लाभ

आज भारत के किसान सोनालीका की अनुकूलित हैवी ड्यूटी टाइगर ट्रैक्टर श्रेणी में CRDS ENGINE की तकनीक के माध्यम से काफी लाभ उठा रहे हैं जैसे:

  1. अधिकतम ताक़त: CRDS तकनीक से सोनालीका ने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सबसे बड़ा इंजन लॉन्च कर दिया है|4 सिलेंडर वाला ये डीज़ल इंजन 4712CC क्षमता के साथ उपलब्ध है और सोनालीका टाइगर CRDS को ढुलाई और दैनिक कृषि गतिविधियों दोनों के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है।
  2. बेहतर FUEL EFFICIENCY: किसानों द्वारा CRDS-आधारित हैवी ड्यूटी टाइगर ट्रैक्टरों को पसंद करने का मुख्य कारण यह है कि वे लगभग 10% तक ईंधन कुशलता प्रदान करते हैं! टाइगर ट्रैक्टर में CRDI ENGINE लंबे समय तक ट्रैक्टर को ऑन-फील्ड हैवी ड्यूटी काम में डटे रहने की ताक़त भी देता है।
  3. ट्रेम IV स्टेज अनुपालन: नवीनतम टाइगर ट्रैक्टर्स का CRDI ENGINE ट्रेम IV स्टेज मानकों का अनुपालन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो डीजल इंजन से हानिकारक गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए तैयार किये गए हैं। CRDI ENGINE तकनीक का टाइगर ट्रैक्टर सीरीज में आना पर्यावरण के लिए एक शानदार कदम है।
  4. उच्च इंजन परफॉरमेंस: 'डिजाइनड इन यूरोप' सोनालीका टाइगर ट्रैक्टर का CRDI इंजन शक्तिशाली होने के कारण दमदार परफॉरमेंस के लिए किसानों की लगातार मदद कर रहा है, जिससे किसान एक स्थाई तथा समृद्ध भविष्य की ओर आगे कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ये इंजन 3 मोड प्रदान करता है - पावर मोड, नार्मल मोड, बचत मोड - जिससे किसान अपनी ज़रूरत अनुसार ट्रैक्टर से ताक़त पा सकते हैं|

किसान की आवाज़

सोनालीका DI 60 CRDS ट्रैक्टर के गौरवान्वित मालिक, जीतवाल खुर्द, मालेरकोटला, संगरूर, पंजाब के श्री गुरविंदर सिंह जी ने सोनालीका DI 60 CRDS ट्रैक्टर एक साल पहले 2023 में खरीदा और नवीनतम तकनीक प्रदान करने वाली कंपनी सोनालीका के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। "इस ट्रैक्टर को चुनने का कारण है कि इसमें नई तकनीक है, दूसरे यह असाधारण ढुलाई की क्षमता प्रदान करता है| तीसरा, आप आधी से पूरी शक्ति को काफी आराम से एडजस्ट कर सकते हैं। एक बात और, इसमें तेल की खपत सही मात्रा में होती है जिससे कम तेल लगता है, और ज्यादा खर्चा भी नहीं होता है।”

निष्कर्ष:

देश में CRDI ENGINE तकनीक के आगमन के बाद से यह देखा गया है कि खेती का काम आसान और आरामदायक होने के साथ-साथ, उत्पादन आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। आधुनिक और वैश्विक तकनीक, CRDS को कंपनी द्वारा 2021 में भारत में सोनालीका टाइगर सीरीज में पेश किया गया था। भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका का शक्तिशाली टाइगर ट्रैक्टर CRDI ENGINE के द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किसानों के जीवन को बदल रहा है और उनके परिवारों के लिए समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

Tag Cloud


Sonalika heavy duty tractor range

Share on:


Cross

Request a Quote

Enter your details below to seek price for your preferred Tractor model